Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत मिरानिया की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास करेगी सरकार | The government will try to preserve the memories of late Dinesh Mirania who died in the Pahalgam terror attack

नक्सलमुक्त गांव में विकास कर कायम करें मिसाल
Pahalgam Attack : सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर में कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। साय ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के शह पर हुए इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बीजेपी (BJP) विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।




