Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने ली तीन लोगों की जान, बिलासपुर में गिरे करीब 250 पेड़

15 अगस्त विज्ञापन


Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में शनिवार को चले तेज अंधड़ और बारिश से दो घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बिलासपुर और रायपुर संभाग में कई जगहों पर पेड़ गिरे और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र में करीब 250 पेड़ धराशायी हो गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 04 May 2025 09:47:05 AM (IST)

Updated Date: Sun, 04 May 2025 09:58:38 AM (IST)

बारिश के बाद रायपुर के बूढ़ातालाब के पास का दृश्य, जहां किसी तालाब की तरह नजर आ रही है सड़क।

HighLights

  1. आकाशीय बिजली और पेड़ के गिरने से हुई तीन की मौत।
  2. अंबिकापुर-जशपुर मार्ग में चलती कार पर पेड़ गिर गया।
  3. रतनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई छात्र की मौत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर, बिलासपुर(Rain in Chhattisgarh)। बिलासपुर और रायपुर संभाग में शनिवार को चले तेज अंधड़ और बारिश से दो घंटे तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। बिलासपुर के रतनपुर, सरगुजा के सीतापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोग मारे गए। वहीं जशपुर में कार पर पेड़ गिर गया, जिसमें एक की मौत हो गई।

राज्य के कई इलाकों में शनिवार की दोपहर तीन बजे तेज अंधड़ के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र में करीब 250 पेड़ धराशायी हो गए। रतनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा दसवीं का छात्र योगेश यादव व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में योगेश की मौत हो गई।

चलती कार पर गिरा पेड़

naidunia_image

वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची के रामगढ़ टोपा का रहवासी कार चालक प्रदीप करमाली रिश्तेदारों के साथ कार से लौट रहे थे। अंबिकापुर-जशपुर मार्ग में चलती कार पर पेड़ गिर गया। इससे प्रदीप करमाली की मौत हो गई। सीतापुर में शिक्षक हरीश कुमार एक्का की आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई। दुर्ग संभाग में कई जिलों में ओलावृष्टि की भी खबर है।

तेज रफ्तार में चली हवा

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक बारिश होगी। प्रदेश के कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक सिस्टम सक्रिय है, जो समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।

naidunia_image

कई राज्यों में आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!