छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ के राजिम में भू-माफिया सरकारी नहरों और तालाबों को पाटकर अवैध प्लाटिंग का आरोप लगा है

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राजिम में भू-माफिया सरकारी नहरों और तालाबों को पाटकर अवैध प्लाटिंग का आरोप लगा है। इसके खिलाफ शिकायत हुई है। एसडीएम ने बताया है कि 100 से अधिक रकबे पर खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित की गई है। गलत होने पर कार्रवाई करेंगे।

बरोंडा निवासी नेतराम धृतलहरे ने 2 जुलाई को कलेक्टर भगवान सिंह उइके से तालाब पाटने की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कई प्रभावशाली लोगों के नाम बताए और आरोप लगाया कि उनकी मौजूदगी में मशीनों का इस्तेमाल कर तालाब को पाटा गया। नेतराम ने सबूत के तौर पर वीडियो भी बनाया था।

नेतराम ने बताया कि जून माह के अंतिम दिनों में जब तालाब पाटे जा रहे थे, तब उन्होंने स्थानीय तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक शिकायत की थी, लेकिन किसी ने इसे नहीं रोका।

उनके आवेदन के अनुसार, खसरा नंबर 584 में दर्ज डेढ़ एकड़ के निस्तारी तालाब को उन लोगों ने पाट दिया, जो तालाब से लगी कृषि भूमि खरीदकर अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। कार्रवाई न होते देख, कुछ लोगों ने चौबे बांधा मार्ग पर स्थित दानी तालाब को भी सड़क की ओर से पाटना शुरू कर दिया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!