Current NewsEducationGovernment NewsHealth & FitnessLocal newsSocial MediaSuvicharछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

जशपुर में जनजातीय महापुरुष जागदेव राम उरांव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर :- अखिल भारतीय जनजातीय सुरक्षा मंच ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर जशपुर को ज्ञापन सौंपकर शहर के हृदय स्थल, रणजीता स्टेडियम स्थित चौक पर जनजातीय समाज के महान पुरुष स्व. जाग देव राम उरांव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार संगठन ने बताया कि स्व. जागदेव राम उरांव एक समर्पित जनजातीय नेता थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जनजातीय समाज के उत्थान, उनकी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में समर्पित की। संगठन का कहना है कि उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित करना न केवल उन्हें सम्मान देने का प्रतीक होगा, बल्कि यह जनजातीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जागदेव राम उरांव ने आदिवासी समाज के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को याद रखने और भावी पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!