Uncategorized

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण पूरा, 25 लाख मतदाताओं के हटे नाम

15 अगस्त विज्ञापन


विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई। कुल मतदाता 1,87,30,914 रहे। 25 लाख नाम हटे, 2.34 लाख जुड़े। रायपुर में सर्वाधिक विलोपन …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 08:10:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 08:18:08 AM (IST)

राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुल मतदाता संख्या 1,87,30,914 दर्ज।
  2. 25 लाख नाम सूची से हटाए गए।
  3. 2.34 लाख नए मतदाता जोड़े गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। निर्वाचन आयोग ने चार महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद शनिवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। शुद्धिकरण के बाद प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 हो गई है।

यह संख्या पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या की तुलना में कम है, जिसका मुख्य कारण मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों का हटाया जाना है। एसआइआर प्रक्रिया में 25 लाख मतदाताओं के नाम विलोपित हुए हैं। अंतिम चरण में सुनवाई के बाद दो लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

पारदर्शी प्रक्रिया और डिजिटलीकरण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए इस मिशन मोड अभियान में 27,196 बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। लगभग 1.84 करोड़ गणना फार्म का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया गया है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम सूची की प्रतियां निश्शुल्क सौंप दी गई हैं। मतदाता अपना नाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन देख सकते हैं।

रायपुर में सबसे ज्यादा विलोपित

अभियान के दौरान रायपुर जिले से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जहां लगभग पांच लाख नाम विलोपित किए गए हैं। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में संख्या ज्यादा है। दूसरी ओर, जिलों की तुलना में दुर्ग में सर्वाधिक 30,913 नए नाम जुड़े हैं, जबकि रायपुर में मात्र 521 मतदाताओं की मामूली वृद्धि हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!