Uncategorized
छत्तीसगढ़ में 9 IPS अफसरों का फेरबदल… रॉबिन्सन बने नए SP, प्रभात कुमार को मिली IB की जिम्मेदारी | 9 IPS officers reshuffled in Chhattisgarh

यह भी पढ़ें
CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात
IAS Officer in CG: 9 आईपीएस की पदस्थापना बदली
वहीं बस्तर में पिछले काफी समय से पदस्थ एएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारियों को मैदानी इलाकों की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरण आदेश से दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को मोहला-मानपुर-चौकी भेजा गया है। पिछले दिनों मैदानी इलाके में पदस्थ एएसपी स्तर के आईपीएस अधिकारियों को नक्सल मोर्चे पर भेजा गया था। लेकिन, जारी की गई सूची में चिराग जैन का नाम शामिल नहीं किया गया था।
जारी सूची में विकाश कुमार को पीएचक्यू से विशेष शाखा, पूजा कुमार को दंतेवाड़ा से बिलासपुर, मयंक गुर्जर को बीजापुर से छसबल बीजापुर, संदीप कुमार को भानुप्रतापपुर से छसबल भानुप्रतापपुर, राजनला स्मृतिक को दंतेवाडा़ से दुर्ग एसटीएफ एसपी और उमेश प्रसाद को सुकमा से बालोद भेजा गया है।
15 अगस्त विज्ञापन




