रायपुर

छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, ट्रेलर-कार और बस ने बाइक सवारों को रौंदा;ग्रामीणों ने किया चक्काजाम — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई, हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तक मेला देखने जा रहे थे। वहीं, पैदल मेला देखने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। सरगुजा में दशहरा देखकर सीतापुर लौट रहे 2 नाबालिग बाइक सवार ट्रेलर से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, खोंदला मोड़ के पास दो बाइकों के हैंडल आपस में टकराने से एक बाइक सवार गिर गए। घिसटते हुए वे सड़क किनारे पेड़ के ठूंठ से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाएं सीतापुर और उदयपुर थाना क्षेत्र की है। कांकेर में देर रात सड़क पार कर रहे 2 युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने सुबह नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर ओवरब्रिज बनाने, CCTV कैमरे लगाने और हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इधर, जशपुर में भी तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की जान चली गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। फिलहाल, पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। देखिए रायगढ़ की तस्वीरें… केस- 1 रायगढ़ में 2 हादसों में 3 मौतें रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र में अस्पतालपारा के पास तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई गई। दरअसल, बेहरामार के रहने वाला कृष्णा राठिया (15), बांसाझर का रहने वाला जितेंद्र राठिया (22), धर्मेंद्र राठिया और कुंदन राठिया एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने छाल जा रहे थे। अस्पतालपारा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में चारों सड़क पर गिर पड़े। कृष्णा और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र और कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पैदल मेला देखने जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर वहीं, छाल चौक के पास मेला देख जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक, चंद्रदेव सिंह ठाकुर (65) मंगलवार रात करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ पैदल मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक जोबी क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। केस- 2 सरगुजा में 2 एक्सीडेंट, 3 की गई जान सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर बाइक सवार दो नाबालिग को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोनतराई में रहने वाला पवन मांझी (16) और सूर्यकांत पैकरा (15) बतौली के शांतिपारा से दशहरा कार्यक्रम देखकर सुबह लौट रहे थे। करीब 6 बजे कारबेल बिजली टॉवर के सामने सरिया लोड ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नाबालिगों के शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। वहीं, दोनों परिवार सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बेकाबू होकर गिरे बाइक सवार, 1 की मौत सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों के हैंडल टकराने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दशहरा देखने पलका जा रहे थे। दरअसल, ग्राम रिखी निवासी राजाराम (22) और परसादी दास (29) खोंधला मोड़ बाजार के पास पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बाइक का हैंडल दूसरी बाइक से टकरा गया। इससे बाइक बेकाबू हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर घिसटते हुए किनारे मौजूद पेड़ के ठूंठ से जा टकराए। हादसे में राजाराम के सिर में चोट आई, जबकि परसादी दास के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजाराम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। उदयपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। केस- 3 कांकेर में 2 युवकों की मौत के बाद चक्काजाम कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नांदनमारा बाईपास क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। दरअसल, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे नांदनमारा बाईपास क्रॉसिंग के पास ग्राम नांदनमारा के छोटेपारा निवासी ऋषि कोर्राम (21) और नवीन कुमार यादव (18) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नांदनमारा बाईपास क्रॉसिंग पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस जगह पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यहां ओवरब्रिज बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की है। कलेक्टर के आश्वासन तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी ग्राम सरपंच मनोज कवाची ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचकर मांगें पूरी करने का आश्वासन दें। इसके बाद ही चक्काजाम समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। JCB से हाईवे खोदने का प्रयास, पुलिस तैनात मांगों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान उन्होंने जेसीबी की मदद से नेशनल हाईवे-30 को खोदने का प्रयास किया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। चक्काजाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे-30 पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, समझाइस के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। केस- 4 जशपुर में बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, ग्राम ढोण्डराही के रहना वाला सुखसागर राम (36) ड्राइवर है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में रनपुर आ रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर से कुनकुरी जा रही तेज रफ्तार शमीम यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि सुखसागर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस कर रही हादसे की जांच फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!