छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, अगले 48 घंटे में कुछ हिस्सों से वापसी की संभावना

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा और किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का अलर्ट नहीं है।

रायपुर में आज (2 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 25°C रह सकता है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम 33.4°C और न्यूनतम 24.9°C तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के लगभग पूरे हिस्से में मौसम ड्राई रहा। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री रहा।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!