छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी-उमस से राहत नहीं, राजनांदगांव सबसे गर्म; 24 घंटे में मानसून वापसी के आसार

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, यानी गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा।

पिछले 24 घंटे में भी बीजापुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। बीजापुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में भी गर्मी-उमस का असर बना हुआ है। रायपुर में 3 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। यानी दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रह सकता है।

2 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.2°C रहा। दिनभर बारिश नहीं हुई।

बीते 24 घंटे में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3°C दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.8°C रहा।

उत्तर छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में अभी कुछ राहत है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.5°C और पेंड्रा रोड में 18.8°C दर्ज हुआ। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!