रायपुर

चाकू लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:हत्या के प्रयास के केस में भी वांटेड; पुरैना तालाब के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर के अमलीडीह इलाके में बटनदार चाकू लेकर घूम रहे भूपेंद्र कुमार ध्रुव (31) को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 2016 में तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। पुरैना तालाब के पास पकड़ा गया पुलिस को 21 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पुरैना तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भूपेंद्र को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से लोहे का बटनदार चाकू मिला। इसके एक तरफ धारदार हिस्सा और दूसरी तरफ कटर जैसा हिस्सा था। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 372/2026 दर्ज किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के पुराने मामले में आरोपी के खिलाफ जारी स्थायी वारंट पर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!