Uncategorized

CG Weather: रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग सहित इन इलाकों में आज होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

15 अगस्त विज्ञापन


प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई।

Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 05:59:48 AM (IST)

Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 05:59:48 AM (IST)

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग सहित इन इलाकों में आज होगी जमकर बारिश

HighLights

  1. प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है
  2. 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई
  3. वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में कोरिया जिले के सोनहत में सबसे अधिक 86.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पेंड्रा में 40 मिमी, पिलाईगढ़ में 30 मिमी, जबकि केल्हारी, रामानुजगंज, रघुनाथनगर, भटगांव, चलगली और चांदो में 10 मिमी वर्षा हुई।

तापमान का हाल

राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।

नमी और हवा

सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 86 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत रही। औसत हवा की गति दो किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मानसून की द्रोणी रेखा फिलहाल बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज होते हुए गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोपिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोपिका उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से मध्यप्रदेश, विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक और वर्षा की गतिविधियों में कमी रह सकती है। इसके बाद मौसम प्रणाली के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां फिर से बढ़ने की संभावना है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!