Uncategorized

कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी का हिडमा के समर्थन में पोस्ट: पार्टी ने किया बयान से किनारा, कहा-हिडमा हमारे लिए हत्यारा था – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी ने हिडमा को कॉमरेड बताते हुए पोस्ट किया है। हालांकि कुछ ही देर बाद पोस्ट हटा लिया गया, लेकिन इसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की रहने वाली प्रीति मांझी ने इंस्टाग्राम पर हिडमा की फोटो लगाकर ल

.

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट

कांग्रेस ने किया बयान से किनारा

कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर अपना आधिकारिक स्टैंड साफ कर दिया है। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश और संविधान, आम लोग और कांग्रेस पार्टी की निगाह में हिडमा एक हत्यारा था। झीरम कांड जिसमें कांग्रेस ने अपनी एक पूरी पीढ़ी को खो दिया था, उसका सूत्रधार भी हिडमा ही बताया जाता है। ऐसे व्यक्ति से कांग्रेस की कोई संवेदना नहीं है। बयान में आगे कहा गया कि हिडमा का अंत बताता है कि संविधान के इतर जाकर रक्तपात करेंगे तो आपका अंत ऐसा ही होगा। किसी व्यक्ति ने अगर उसे लेकर पोस्ट किया गया है तो यह उनका व्यक्तिगत विषय हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के लिए हिडमा बस्तर में आतंक का पर्याय था। कांग्रेस पार्टी की कोई संवेदना उसके साथ नहीं है।

एक करोड़ का इनामी और सबसे खतरनाक नक्सली हिडमा ढेर

इधर दूसरी ओर नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ का इनामी और देश का सबसे खतरनाक नक्सली माना जाने वाला माडवी हिडमा एक बड़ी जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में ग्रेहाउंड्स, डीआरजी और कोबरा की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच हुई मुठभेड़ में हिडमा, उसकी पत्नी और चार अन्य माओवादी मारे गए। कुल छह नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया।

हिडमा की पहचान सीसीएम की साउथ बस्तर बटालियन के प्रमुख के रूप में थी और उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। वह कई बड़े हमलों, घात लगाकर किए गए हमलों और सुरक्षाबलों पर हमलों की रणनीति में शामिल रहा था। झीरम घाटी नरसंहार जैसे देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आया था।

यूथ कांग्रेस पदाधिकारी के पोस्ट और हिडमा के एनकाउंटर की खबर सामने आने के बाद मामला और अधिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है। पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!