Uncategorized

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन का कहर, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। प्रदेश के लोगों को आज जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह धूप के साथ धुंध छाई रही, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। आज कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले 24 घंटे के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। रायपुर में आज सुबह धुंध का असर बना रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे दिन में हल्की गर्मी लेकिन सुबह-शाम ठंड का जोर बना रहेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!