PM सूर्यघर मुक्त बिजली योजना का लाभ लोगों को दें: कलेक्टर ने दिया निर्देश | benefit of PM Suryaghar free electricity scheme to the people

योजना के तहत सस्ते दामों में बिजली उपलब्ध कराया जाना है उद्देश्य घरों के छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए कहा है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरों को 15 हजार रुपए तक बिजली खर्च में कटौती करने में मदद करती है। कलेक्टर ने इसके लिए विभाग को लक्ष्य भी दिए हैं।
CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात
CG News: योजना का लाभ लोगों को देने के निर्देश
इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा आगामी 16 जून से स्कूल खुलेगा बच्चों स्कूल आना शुरू कर देंगे स्कूल खुलने के पश्चात राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग अभियान चलाकर बच्चों का जाति प्रमाण बनाकर अनिवार्य रूप से देंगे इसके लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज राजस्व विभाग और स्कूल विभाग के सामंजस्य से उपलब्ध कराना होगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों को जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जाति प्रमाण बनाने से पहले एक चेक लिस्ट बनाएं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची की जानकारी अपडेट रखें ताकि प्रमाण पत्र बनाते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए।
स्कूल खोलने के बाद शिविर लगाकर बच्चों का बनेगा जाति प्रमाण पत्र
कलेक्टर ने बताया कि जिले में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत जल संरक्षण संवर्धन के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में में सार्थक पहल की जा रही है। इसके लिए 2 से 6 जून तक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है
चलेगा विशेष अभियान
कलेक्टर ने कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का जिले में बेहतर क्रियान्वयन करना है यह योजना केन्द्र सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना में से एक है केन्द्र सरकार के अनूसूचित जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित योजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा और शिविर लगाकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।




