Uncategorized

CG News: पटवारियों के बाद अब आरआई के स्थानांतरण की चल रही तैयारी, जानिए बड़े पैमाने में क्यों हो रहे फेरबदल? | CG News: After Patwaris, preparations are underway for the transfer of RI

15 अगस्त विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा पटवारियों के स्थानांतरण में खानापूर्ति कर दी। इसके कारण कई दिग्गज पटवारी जो कि वर्षों से रायगढ़ में पदस्थ हैं उनको या तो समीप के हल्के में उसी तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है या फिर लिस्ट में नाम ही गायब कर दिया गया है। इस फेरबदल के बाद अब राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई के स्थानांतरण में खानापूर्ति का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें

CG Patwari Transfer List 2025: 169 पटवारियों का एक साथ हुआ तबादला, तो कुछ को मिला अभयदान, आदेश जारी

बताया जाता है कि इसके लिए उच्च अधिकारियों ने तहसीलों में पदस्थ आरआई के पदस्थापना की जानकारी मांगी है कई तहसील से जानकारी भेज दी गई है तो कई लिस्ट तैयार कर रहे हैं। भू-अभिलेख से भी आरआई के पदस्थापना की जानकारी मांगी गई है ताकि दोनो का मिलान करने के बाद संबंधित आरआई के कार्यभार में परिवर्तन किया जा सके।

बना चर्चा का विषय

राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बीच इन दिनों फेरबदल के विषय पर ही चर्चा देखने को मिल रहा है। पटवारी के बाद अब आरआई ग्रुप में चर्चा फेरबदल को लेकर चर्चा चल रही है।

बचाव की तैयारी में पहले से

तीन वर्ष व उससे अधिक समय से पदस्थ आरआई व पटवारियों के फेरबदल को लेकर शासन ने पहले ही निर्देश दिया है, लेकिन इसमें देरी करने के कारण कई ऐसे पटवारी जो कि इस दायरे में आने से बचाव के लिए रास्ता खोज निकाले और आस-पास के हल्के में पहले ही स्थानांतरण करा लिए थे। आरआई में भी कुछ ऐसा ही कहानी देखने को मिल रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!