स्कूल में लापरवाही पर डीईओ की सख्त कार्रवाई: कोरिया में शराबी प्रधानपाठक निलंबित, तीन शिक्षकों को नोटिस; स्कूल की स्थिति बेहद खराब मिली – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

छत्तीसगढ़ के कोरिया में शराबी प्रधानपाठक निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, जिले में ‘सुशासन तिहार 2025’ के तहत जिला शिक्षा अधिकारी ने सोनहत विकासखंड के स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंभीर लापरव
.
स्कूल की स्थिति बेहद खराब थी। बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया। स्कूल में साफ-सफाई और शिक्षण सामग्री का अभाव था। परीक्षाफल पंजी और रोकड़-बही जैसे जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। ग्रामीणों ने प्रधानपाठक पर शराब पीने की शिकायत की। इस पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।
टिकरापारा स्कूल के सहायक शिक्षक उमेश पैकरा को स्कूल की खराब व्यवस्था के लिए नोटिस दिया गया। पूर्व माध्यमिक शाला कचोहर के प्रधानपाठक शिव शंकर केवलवंशी और प्राथमिक शाला कचोहर के प्रभारी प्रधानपाठक राजू कुमार को समय से पहले स्कूल बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि, स्कूलों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। शिक्षा में लापरवाही करने वाले किसी भी शिक्षक को नहीं बख्शा जाएगा और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




