Uncategorized

रायपुर के ज्वेलर्स से सोने की चेन की लूट: खरीदने के बहाने दुकान में आया बदमाश, चेन दिखाते समय लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन



मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

रायपुर के एक ज्वेलर्स से सोने के चेन की लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश गहने खरीदने के बहाने दुकान पर आया था। कारोबारी उसे चेन दिखाने लगा। तभी अचानक बदमाश 2 से 3 चेन छीनकर फरार हो गया। इस मामले में खम्हारडीह पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात शक्ति नगर के रोशन ज्वेलर्स नाम की दुकान पर हुई है। गुरुवार के शाम 4:30 बजे के करीब एक बदमाश दुकान के अंदर आया। दुकान का मालिक पन्नालाल अकेले था। बदमाश ने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद ज्वेलर्स उसे सोने की अलग-अलग चेन दिखाने लगा। इसी बीच बदमाश ने मौका पाकर 2 से 3 चेन अपने हाथ में पकड़ ली और तेजी से दुकान के बाहर भाग गया।

अन्य साथी कर रहे थे बाहर इंतजार

दुकान मालिक आरोपी के पीछे भागा। लेकिन बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ बाइक में फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि बदमाश के साथ दो अन्य साथी बाइक में बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। वे सभी तेजी से फरार हो गए। इस मामले में ज्वेलर्स ने पुलिस को सूचना दी है। मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!