Uncategorized

CG News: PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, 26 अभियंताओं की पदोन्नति

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव हुआ हैं। उप मुख्यमंत्री और पीएचई मंत्री के निर्देश पर विभाग में वरिष्ठ स्तर पर 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही मैदानी स्तर पर काम को रफ्तार देने के लिए 26 अभियंताओं को पदोन्नति दी गई है।

सरकार ने दोहरे प्रभार पर कार्यरत अधीक्षण अभियंता संजीव बृजपुरिया को ओएसडी के दायित्व से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पहले निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं को बहाल करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को लापरवाही और बिना अनुमति सामग्री परिवर्तन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और एक माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी को जल जीवन मिशन का अतिरिक्त मिशन संचालक बनाया गया है। के.के. मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। जी.एल. लखेरा को जगदलपुर परिक्षेत्र का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है। इसके अलावा कई अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं के तबादले कर उन्हें जल जीवन मिशन और राज्य कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

26 अभियंताओं को पदोन्नति

विभाग ने 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान, अमित कुमार मिश्रा, अशोक कुमार राज सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। साथ ही 7 उप अभियंताओं को परिभ्रमण से मुक्त कर सहायक अभियंता बनाया गया है।

6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली

जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों में त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं को बहाल कर दिया गया है। इनमें जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला और रूपेश कुमार धनंजय शामिल हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!