Uncategorized

Ambikapur roads: शहर की जर्जर सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु, महापौर ने किया भूमिपूजन, बोलीं- जनता को मिलेगी राहत

15 अगस्त विज्ञापन


अंबिकापुर। स्व. रविशंकर त्रिपाठी चौक रिंग रोड में मंगलवार को नगर निगम जोन क्रमांक-3 में 3 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन (Ambikapur roads) किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पीडब्ल्यूडी प्रभारी मनीष सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह व पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 3 करोड़ के डामरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण तथा पेवर ब्लॉक सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया।

अंबिकापुर शहर की जनता को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि लंबी बरसात के बाद अब जाकर निर्माण कार्यों को प्रारंभ (Ambikapur roads) करने का समय हमें मिला है, अब सडक़ों का निर्माण शुरू होने से आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक-3, जिसमें 10 वार्ड शामिल हैं, इनमें निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन हुआ है।

ऐसे ही आने वाले दिनों में सभी 5 जोन में निर्माण कार्य (Ambikapur roads) प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 15 करोड़ के कामों के साथ 11.59 करोड़ के महामाया कॉरिडोर के कामों का भी भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाना है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाई है, उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Ambikapur road bhumipujan (Photo- Patrika)

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, अंबिकेश केशरी, करता राम गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, संतोष दास, अनिल जायसवाल, अभिषेक शर्मा, कैलाश मिश्रा, विवेक दुबे, अनिल तिवारी, रमेश जायसवाल, रविन्द्र गुप्त भारती, जितेंद्र सोनी, विशाल गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, सुशांत घोष,

अनीता रविन्द्र गुप्त भारती, शशिकांत जायसवाल, रविकांत उरांव, छोटू पांडे, शैलेश सिंह, छोटू मेराज, डॉ. शिवमंगल सिंह, निरंजन राय, राहुल त्रिपाठी, प्रियंका चौबे, दीपक गर्ग, संजीव वर्मा, उमेश अग्रवाल, संजीव सेठ, चंदन शुक्ला, महेंद्र विश्वकर्मा तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ambikapur roads: निर्माण कार्यों का सिलसिला चलता रहेगा

नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आज से शुरू हुआ निर्माण कार्यों का सिलसिला लगातार चलने वाला है। विष्णु देव साय सरकार का संकल्प हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, जरूर पूरा होगा क्योंकि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी (Ambikapur roads) नहीं है। कार्यक्रम को पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, पार्षद आलोक दुबे तथा पार्षद मनोज गुप्ता ने भी संबोधित किया।

कांग्रेसी मचाते रहे हल्ला, अब आकर देखना चाहिए काम

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि बरसात के समय कांग्रेस के लोग बहुत हल्ला करते रहे कि नगर निगम में काम नहीं हो रहा, अब काम शुरू हो रहा है तो उन्हें भी आकर (Ambikapur roads) देखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पीडब्ल्यूडी प्रभारी मनीष सिंह तथा आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने किया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!