Uncategorized
CG News: मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 2784.72 करोड़ की अतिरिक्त राशि | Patrika News

CG News : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 4 जून को रायपुर (Raipur) में जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 81735 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि आवंटित की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ को 2784.72 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है। कैबिनेट मिनिस्टर (Cabinet Minister) चौधरी ने कहा कि यह निर्णय सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) को मजबूत करते हुए राज्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व में राज्यों को 32% ग्रांट (Grant) मिलता था, जिसे मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 42% कर दिया। उन्होंने इस पहल के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : बेबी एलीफेंट ने जेसीबी को कहा- धन्यवाद मेरे दोस्त
15 अगस्त विज्ञापन




