Uncategorized

Portugal vs DR Congo Highlights: पुर्तगाल के खिलाफ क़ॉन्गो ने दिखाया दम, 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मुकाबला

15 अगस्त विज्ञापन


12:30 AM, 18-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Highlights: 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मुकाबला

पुर्तगाल और कॉन्गो के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

11:44 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। अब देखना होगा कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है।

11:44 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: हाफ-टाइम

हाफ-टाइम तक पुर्तगाल और कॉन्गो 1-1 की बराबरी पर हैं। मुकाबले की शुरुआत में पुर्तगाल के लिए छठवें मिनट में ही जोआओ नेव्स ने हेडर के जरिए गोल दागा। इसके बाद 45+5 मिनट में योन वीसा ने हेडर के जरिए गोल दागकर कॉन्गो को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर होंगी।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक

पुर्तगाल और कॉन्गो के बीच जारी मुकाबले में 24 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। पुर्तगाल ने छठवें मिनट में जोआओ नेव्स के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना रखी है।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: छठवें मिनट में ही पुर्तगाल ने हासिल की बढ़त

पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला जा रहा मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक स्थिति में बना हुआ है। जोआओ नेव्स ने छठवें मिनट में ही हेडर के जरिए गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी है।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मैच शुरू

पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। सभी की नजरें अनुभवी खिलाड़ी रोनाल्डो पर हैं। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम गोल कर पाएगी।

11:42 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

10:20 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नजरें बड़ी उपलब्धि

पुर्तगाल के दिग्गज कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब खड़े हैं। 2006 से लेकर अब तक खेले गए लगातार पांच फीफा विश्व कप संस्करणों में गोल करने वाले रोनाल्डो की नजर अब छठे विश्व कप में भी गोल दागकर इतिहास रचने पर है। अगर वह इस टूर्नामेंट में गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे। 41 वर्षीय स्टार के लिए यह उपलब्धि न केवल उनके शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी, बल्कि उन्हें विश्व फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में और भी ऊंचा स्थान दिलाएगी।

 

10:18 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Highlights: पुर्तगाल के खिलाफ क़ॉन्गो ने दिखाया दम, 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मुकाबला

FIFA World Cup 2026 Portugal vs DR Congo Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का 23वां मुकाबला पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच हुआस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें रोनाल्डो पर रहेंगी।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!