Uncategorized
CG News: मातम में बदली दीपावली की खुशियां, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां घायल

CG News: दीपावली के पहले आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर के पास हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम रानीसागर में दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे ग्राम चकवे निवासी डागेश निषाद (32)और उसके बेटे जय कुमार उम्र (11) साल की मौत हो गई। हादसे में मृतक डागेश की पत्नी फुलमत निषाद (30) घायल हो गई। जिसका इलाज जारी है।
15 अगस्त विज्ञापन




