Uncategorized

बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

15 अगस्त विज्ञापन


बालोद व दल्लीराजहरा के बीच कुसुमकसा के पास दुर्ग से दल्ली राजहरा रेलमार्ग पर रेलवे किलोमीटर संख्या 945 के पास गुरुवार को एक बस (क्रमांक सीजी 07 ई 1129 …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 06:15:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 06:15:18 PM (IST)

रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस।

HighLights

  1. बालोद में बड़ा हादसा टला।
  2. रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस।
  3. यात्रियों को आईं मामूली चोटें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद। बालोद व दल्लीराजहरा के बीच कुसुमकसा के पास दुर्ग से दल्ली राजहरा रेलमार्ग पर रेलवे किलोमीटर संख्या 945 के पास गुरुवार को एक बस (क्रमांक सीजी 07 ई 1129) अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन के समीप खाई में गिर गई।

घटना के समय बस में लगभग 10 से 15 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

यात्रियों को आईं मामूली चोटें

हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए रेल आवागमन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

रेल यातायात पुनः सुचारु

हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः सुचारु कर दिया गया। रेलवे और पुलिस प्रशासन ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!