Uncategorized

CG News: एसीबी ने रिश्वत लेते बिजली विभाग के अभियंता और पटवारी को किया गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रायपुर और कोरबा जिलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी की टीमों ने ट्रैप की कार्रवाई की।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 21 Apr 2025 08:16:19 PM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Apr 2025 08:35:57 PM (IST)

रिश्‍वत लेते पकड़े गए आरोपी।

HighLights

  1. रायपुर, कोरबा में दो लोकसेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
  2. रिपोर्ट के आधार पर एसीबी की टीमों ने ट्रैप की कार्रवाई की है।
  3. इस कार्रवाई के बाद अब उनके खिलाफ केस चलाया जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रायपुर और कोरबा जिलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी की टीमों ने ट्रैप की कार्रवाई की।

यह था पूरा केस

  • रायपुर जिले के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
  • शिकायतकर्ता शिवाजी राव, निवासी चरोदा, भिलाई ने बताया कि वह एसी सर्विस का व्यवसाय शुरू करना चाहता था और इसके लिए 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
  • अभियंता ने कनेक्शन देने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
  • एसीबी रायपुर द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को अभियंता प्रवीण साहू को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पटवारी ने मांगी थी जमीन के रिकार्ड के लिए रिश्वत

  • कोरबा जिले के पाली तहसील में पदस्थ पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
  • शिकायतकर्ता समर सिंह, निवासी दुल्लापुर ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से सवा तीन एकड़ भूमि पर काबिज है।
  • उसका नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए पटवारी ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी बिलासपुर की टीम ने प्रथम किश्त के रूप में दी जा रही रकम के साथ पटवारी को गिरफ्तार किया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!