Uncategorized

CG News: छत्तीसगढ़ को 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 17 जुलाई को नवा रायपुर अटलनगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @ 2047 डॉक्यूमेंट छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित किया। इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु 13 क्षेत्रों को चुना गया है और 10 मिशन बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ को 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य है। बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न (Chhattisgarh Anjor Vision) दस्तावेज की संरचना और उसकी रणनीतिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नीति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव एवं राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अमिताभ जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, राज्य नीति आयोग के सदस्य के. सुब्रह्मण्यम, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (Department of Planning, Economics and Statistics) के सचिव अंकित आनंद सहित अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: प्रसंगवश: नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ में ऐसी हो व्यवस्था कि दोबारा न पड़े लाल कदम



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!