Uncategorized

CG नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा-कांग्रेस के दबाव के बाद प्रशासन ने सिलयारी चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड

15 अगस्त विज्ञापन


CG Crime: रायपुर ग्रामीण के सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 03:49:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 03:52:32 PM (IST)

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे निलंबित (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. SP ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया आदेश
  2. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मामले में उठाई आवाज
  3. 9 जून चक्काजाम की कांग्रेस ने दी थी चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में जांच के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह कार्रवाई की है। पिछले कई दिनों से इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई थी।

विवेचना में घोर लापरवाही पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) की ओर से जारी आदेश के अनुसार चौकी सिलयारी, थाना धरसींवा के अपराध क्रमांक 207/26, धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज मामले की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध रखा जाएगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

7 जून को जारी हुआ निलंबन आदेश

यह आदेश 7 जून को एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी किया गया। आदेश क्रमांक पुअ/राय/ग्रा./स्टेनो/98/2026 की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं यातायात, उप पुलिस अधीक्षक माना सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

वहीं थाना प्रभारी धरसींवा को निर्देश दिए गए हैं कि निलंबित उपनिरीक्षक को आदेश की जानकारी देकर तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए।

भाजपा नेताओं ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग

इस मामले को लेकर भाजपा ने भी लगातार आवाज उठाई थी। पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की थी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ग्रामीण से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी थी।

कांग्रेस ने आंदोलन कर सौंपा था ज्ञापन

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मामले को लेकर धरसींवा और आसपास के क्षेत्रों में आंदोलन चलाया। पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, उधोराम वर्मा, पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल, दुर्गेश वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने माना सीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 9 जून को चक्काजाम किया जाएगा।

आगे की कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजर

सिलयारी चौकी प्रभारी के निलंबन को मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि पीड़िता को न्याय और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए लोगों की निगाहें अब प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!