Uncategorized

CG में शिक्षक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, विभाग ने किया सस्पेंड, आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


CG Crime: जशपुरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपित शिक्षक गिरधारी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने 14 नवंबर को अपने स्वजनों के साथ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह जुलाई 2024 से आरोपित शिक्षक के घर में काम करने के साथ ही स्कूल में पढ़ाई भी करती थी।

Publish Date: Mon, 17 Nov 2025 08:21:41 PM (IST)

Updated Date: Mon, 17 Nov 2025 08:21:41 PM (IST)

पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव।

HighLights

  1. गिरधारी यादव को सरगुजा कमिश्नर ने निलंबित किया।
  2. पीड़िता ने जुलाई 2024 से काम करने की शिकायत की।
  3. पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित शिक्षक गिरधारी यादव को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर को 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जुलाई 2024 से आरोपित शिक्षक गिरधारी यादव के आवास पर घरेलू काम करने के साथ ही स्कूल में अध्ययन भी करती थी। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक यादव ने अपने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

इस शिकायत के आधार पर, कोतवाली पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ BNS की धारा 74, 75, 64 (2), (m), 65 (1) और पास्को एक्ट की धारा 6, 8 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिसिया कार्रवाई की सूचना मिलते ही आरोपित शिक्षक फरार हो गया था।

आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और उसके घर पर भी निगरानी रखी जा रही थी। सोमवार की सुबह जैसे ही आरोपित शिक्षक अपने घर पहुंचा, पुलिस ने उसे तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपित शिक्षक कपड़े और पैसे लेकर शहर से बाहर भागने की योजना बना रहा था।

विभाग ने किया निलंबित

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपों से घिरे शिक्षक गिरधारी यादव को सरगुजा के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन काल में आरोपित शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला, सीबीआई अधिकारी बनकर NRI महिला से 80 लाख की ठगी



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!