Uncategorized

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, समिति ने एसपी से की शिकायत

15 अगस्त विज्ञापन


प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 08:07:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 08:28:53 PM (IST)

प्रदीप मिश्रा

HighLights

  1. आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये लेने का आरोप
  2. समिति को कथित तौर पर फर्जी तारीख देकर किया गुमराह
  3. शिकायत के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया।

बताया गया है कि आरोपित दिनेश साहू वही व्यक्ति है, जो हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आयोजित कराता रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार दिनेश साहू ने दो किश्तों में नगद राशि प्राप्त की और आयोजकों को कथा के लिए कथित रूप से झूठी तारीख दे दी। जब उससे रकम वापस मांगी गई तो वह मुकरने लगा।

पांच लाख पहले और बाद में 16 लाख रुपये दिए

समिति अध्यक्ष दीपचंद रजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन दिनेश साहू के माध्यम से होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद समिति के सदस्य उसके गांव पहुंचे और आयोजन को लेकर चर्चा की। दिनेश ने आयोजन के लिए नगद राशि देने को कहा। पहले पांच लाख और बाद में 16 लाख रुपये उसे दिए गए। उसने जल्द कथा की तारीख बताने का भरोसा दिलाया।

प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रांची में तय

कुछ दिनों बाद उसने 8 से 14 मई तक कथा आयोजन की तारीख बताई, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उन दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रांची में तय है। तब तक समिति द्वारा बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगवाए जा चुके थे और लोगों को आमंत्रित भी किया जा चुका था। इसी दौरान समिति को कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली।

समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने सिहोर जाकर भी मामले की शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद दिनेश साहू से रकम वापस मांगी गई, लेकिन वह लगातार टालता रहा।

आरोपित का पक्ष

आरोपित दिनेश साहू ने कहा कि समिति ने समय पर पैसा जमा नहीं किया, जिसके चलते कथा रद हुई। उनका कहना है कि उन्होंने रकम अकाउंट में जमा करने के लिए कहा था, लेकिन समिति ने नगद राशि दी। दिनेश साहू ने दावा किया कि वह पैसे वापस कर रहा है और पांच लाख रुपये टेंट वाले के पास जमा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उनके चाचा का निधन हो गया था, जिसके कारण वह व्यस्त थे और इसी बीच शिकायत दर्ज करा दी गई।

यह भी पढ़ें- रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर दंपती फरार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!