Uncategorized
3.55 करोड़ की नहर लाइनिंग पर विवाद, किसानों ने पूछा- नहर बना रहे या नाली? ग्रामीणों ने जताई भविष्य की चिंता | Chhattisgarh News Canal Lining Worth Rs 3 55 Crore In Balodabazar In Controversy

सिविल लाइन बलौदाबाजार और ग्राम कोकड़ी के निवासियों का तर्क है कि नहर केवल सिंचाई का साधन नहीं, बल्कि भूजल रिचार्ज का मुख्य स्रोत है। जब भी नहर में पानी छोड़ा जाता है, आसपास के सूखे बोरवेल दोबारा जीवित हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “नालीनुमा स्ट्रक्चर” बन जाने के बाद पानी जमीन के भीतर नहीं जा पाएगा, जिससे भविष्य में वाटर लेवल गिरने की पूरी संभावना है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद यह परियोजना जनता के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है।
15 अगस्त विज्ञापन




