Uncategorized

CG News: भुइयां सॉटवेयर में बड़ा बदलाव, राजस्व कर्मचारियों के लिए बना सिरदर्द, नहीं कर पा रहे काम | CG News: Big change in Bhuiyan software, headache for revenue employee, increased

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: ईजी डीएससी एप लॉन्च

मई के शुरूआत में शासन ने भुइयां एप (Bhunaksha Chhattisgarh ) में बदलाव किया है साथ ही राजस्व कर्मचारी पटवारी, आरआई व अधिकारियों के लिए ईजी डीएससी एप लॉंच किया गया है। ईजी डीएससी एप लॉंच होने के बाद नए पटवारियों का इस एप में डीएससी रजिस्टर्ड नहीं हो रहा है। गौर किया जाए तो पिछले दिनों तत्कालीन कलेक्टर के आदेश पर हल्का पटवारियों में फेरबदल किया गया है। रायगढ़ अनुविभाग में कुछ गिने चुने लोगो ंको छोड़कर करीब करीब सभी का तहसील बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें

CG News: राज्य में मनाया जा रहा सुशासन तिहार, CM साय ने कहा- हमें 33 जिलों से मिली 40 लाख शिकायतें

इसके कारण अधिकांश पटवारी हल्के में नए हैं जिसके कारण इनको एप में डीएससी रजिस्टर्ड करना पड़ रहा है, लेकिन राजस्व कर्मचारी जब ईजी डीएससी एप में डीएससी रजिस्टर्ड कर रहे हैं तो प्रोसस पूरा नहीं हो पा रहा है। करीब 4 दिनों से यह दिक्कत आ रही है जिसके कारण बदले गए पटवारियों के हल्के में काम-काज में समस्या आने लगी है। बताया जाता है कि डीएससी रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण सुशासन दिवस में आए कई आवेदनों का निराकरण करने में भी समस्या आ रही है।

Bhunaksha Chhattisgarh: कुछ रिकार्ड भी बदल गए

बताया जाता है कि एप के अपडेशन के कारण कई रिकार्ड भी बदल गया है। कुछ किसानों ने पुसौर क्षेत्र में शिकायत किया है जिसमें बताया गया है कि संबंधित किसान के खसरे नंबर में ऑनलाईन रिकार्ड भुइयां में किसी दूसरे का नाम दर्ज हो गया है। ऐसी कई शिकायत रायगढ़ पुसौर क्षेत्र में आना बताया जा रहा है।

दबाने का प्रयास

इस समस्या को लेकर जब अधिकारियों तक बात पहुंच रही है तो किसी तरह से इस एप में डीएससी रजिस्टर्ड कराने के लिए रायपुर एनआईसी से चर्चा कर समाधान कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक गिने चुने कर्मचारियों का ही डीएससी रजिस्टर्ड हो पाया है कईयों ने तो अब तक प्रयास भी नहीं किया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले को लेकर एसडीएम प्रवीण तिवारी से चर्चा करने मोबाईल पर संपर्क किया गया तो फोन की घंटी बजती रही, कोई जवाब नहीं मिला। वहीं तहसीलदार शिव डनसेना से चर्चा किया गया तो बदलाव की बात को स्वीकार किया गया लेकिन समस्या को लेकर सवाल किया गया तो मीटिंग में होने की बात कही गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!