Uncategorized

बलरामपुर में ‘जहरीली खुखड़ी’ का कहर, जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, 3 बच्चे भी बीमार

15 अगस्त विज्ञापन


स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 08:49:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 08:49:08 PM (IST)

जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार( फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार
  2. तीन बच्चों समेत सभी अस्पताल में भर्ती, तीन मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर
  3. स्वास्थ्य विभाग ने बरसात में जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की सलाह दी

नईदुनिया न्यूज, वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित की निगरानी में मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने घर में जंगल से लाए गए मशरूम (पुटु-खुखड़ी) का सेवन किया था। खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द, उल्टी और चक्कर आने पर स्वजन सभी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार सभी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!