Uncategorized

बिलासपुर में खेलो इंडिया हॉल का टेंडर मंजूर: मल्टी-परपस हॉल के साथ होगी बाउंड्रीवॉल-बिजली व्यवस्था, डिप्टी सीएम ने समय पर काम पूरा करने के निर्देश – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन




बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के तहत 13.77 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी-परपस हॉल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए जारी निविदा को मंजूरी मिल गई है। इस राशि से हॉल के निर्माण के साथ-साथ विद्युतीकरण और बाउंड्रीवॉल का कार्य भी कराया जाएगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन अभियंता को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार करने का निर्देश दिया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ठेकेदार इस कार्य को किसी अन्य को सब-लेट नहीं कर सकेगा। इसके अतिरिक्त, कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!