Uncategorized

बिना हेलमेट वाहन चालकों पर सख्ती: 4 महीने में 23 हजार से ज्यादा लोगों का कटा चालान, 1.15 करोड़ रुपए वसूले, बिना हेलमेट अब तक 26 मौतें – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




दुर्ग में सड़क हादसों में मौत कम करने के लिए यातायात पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। खास तौर पर बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में अब तक 23,088 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है। इनसे 1 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपए समन शुल्क के रूप में वसूले गए हैं। पिछले सालों के आंकड़े भी इस अभियान की रफ्तार दिखाते हैं। साल 2023 में 1653 केस बनाए गए थे और 8 लाख 26 हजार 500 रुपए वसूले गए। इसके बाद 2024 में कार्रवाई और बढ़ी, जिसमें 3961 मामलों में 19 लाख 80 हजार 500 रुपए का जुर्माना लिया गया। साल 2025 में 2328 मामलों में 11 लाख 64 हजार रुपए की वसूली हुई। 4 महीने में 26 लोगों की मौत हुई
हादसों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। साल 2025 में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में 230 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, साल 2026 के पहले चार महीनों में ही 26 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता तो इनमें से कई लोगों की जान बच सकती थी। अभियान का दिख रहा असर
यातायात पुलिस का मानना है कि लगातार कार्रवाई से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। अब पहले के मुकाबले ज्यादा लोग हेलमेट पहनकर निकल रहे हैं। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिस पर सख्ती जारी है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि हेलमेट को लेकर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान में यातायात पुलिस के अधिकारी, जवान, चेकिंग प्वाइंट पर तैनात स्टाफ और पेट्रोलिंग टीम लगातार काम कर रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना चेकिंग की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!