Uncategorized

बिलासपुर में रसूखदारों ने निकाला 15 गाड़ियों का काफिला, VIDEO: नेशनल-हाईवे जाम कर स्टंटबाजी की; कारोबारी के यहां बर्थडे मनाने जा रहे थे; 18 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर कार सवार युवकों ने किया स्टंट।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर फिर रसूखदारों ने गाड़ियों का काफिला निकालकर जाम लगा दिया। शहर की सड़कों पर 15-20 कारों का काफिला एक साथ निकला। जिसमें करीब 18 लड़के सवार थे। ये सभी मस्तूरी में किसी कारोबारी के फॉर्म हाउस में बर्थडे पार्टी

.

मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने ना केवल सड़कों पर जाम लगाया बल्कि रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़के चलती कार की खिड़की पर बैठकर फोन चलाते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सभी 18 बदमाशों को पकड़ लिया है।

रसूखदारों की 15-20 कार एक साथ चल रही थी।

कार की खिड़की पर बैठकर मस्ती करते नजर आए बदमाश।

कार की खिड़की पर बैठकर मस्ती करते नजर आए बदमाश।

कार की विंडो पर बैठकर स्टंटबाजी, लगा जाम

इस दौरान शहर के बदमाश युवक नेशनल हाईवे पर अलग-अलग 15-20 कारों में सवार थे, विंडो पर बैठकर मस्ती कर रहे थे। युवकों ने रील्स बनाने के लिए फिल्मी स्टाइल पर नेशनल हाईवे पर कारों का काफिला लगाकर स्टंटबाजी भी की।

बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि मस्तूरी क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी का फार्म हाउस है, जहां बुधवार की रात बर्थ-डे सेलिब्रेशन किया जा रहा था। इस आयोजन में शहर के युवाओं को बुलाया गया था।

फार्म में DJ लगाकर शराब और कबाब के साथ युवक मस्ती कर रहे थे। वहीं, पार्टी में शामिल होने के लिए शहर के रसूखदार युवक नेशनल हाईवे पर कारों का काफिला लगाकर सड़क जाम कर दिए।

पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर चेकिंग भी की।

पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर चेकिंग भी की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की

बदमाशों के निकले इस काफिले से नेशनल हाईवे जाम हो गया था। पीछे चल रही गाड़ियों के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी गाड़ियों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त की गाड़ियां।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त की गाड़ियां।

18 युवकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी कार को जब्त कर 18 युवकों को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस ने सभी कार को जब्त किया है। साथ ही कार सवार 18 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रईसजादों ने हाईवे पर रोकी 8-10 लग्जरी कारें, NH जाम किया,VIDEO:ड्रोन से वीडियो शूट करवाया, रील्स बनाकर इंस्टा में डाला, परेशान होते रहे लोग

बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!