छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। ग्राम नवागांव मोहदा के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि नवधा रामायण आयोजन के लिए चंदा नहीं देने पर गांव के लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनसे बातचीत, हुक्का-पानी, खेती-किसानी और मजदूरी तक बंद करा दी गई। मामले में उन्होंने कलेक्टर और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित संतोष कुमार साहू (57) के अनुसार, साल 2023 में गांव में नवधा रामायण का आयोजन हुआ था। उस समय आर्थिक तंगी के कारण वे चंदा नहीं दे सके। उनका आरोप है कि इसके बाद गांव में बैठक कर उनके सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि गांव वालों ने उनसे सभी तरह के सामाजिक संबंध समाप्त कर दिए। इतना ही नहीं, जो कोई उनसे बातचीत करेगा, उस पर भी जुर्माना लगाने की बात कही गई।

गांव में काम करना भी हुआ मुश्किल

संतोष साहू ने बताया कि वे निसंतान हैं और अपनी बीमार पत्नी के साथ रहते हैं। सामाजिक बहिष्कार के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि गांव के माहौल की वजह से वे खेती-किसानी और मजदूरी जैसे काम भी सामान्य रूप से नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण उन्होंने कलेक्टर और एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!