रायपुर

भूपेश बोले-BSP की रेल मिल पर अडाणी की नजर:बिक्री की खबरों को अफवाह बताने पर पूछा- PR विभाग को खंडन का अधिकार किसने दिया? — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को बेचने की खबरों को प्रबंधन की ओर से अफवाह और भ्रामक बताए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि BSP के जनसंपर्क विभाग को बिक्री संबंधी खबरों का खंडन जारी करने का अधिकार किसने दिया? क्या यह बयान भारत सरकार की अनुमति से जारी किया गया है? बिक्री का फैसला भारत सरकार करती है। बघेल ने आरोप लगाया कि, अडाणी समूह की नजर BSP की रेल मिल पर है और प्लांट को खरीदने की कोशिश की जा रही है। बोले- किसकी अनुमति से जारी किया गया बयान भूपेश बघेल ने कहा कि BSP का जनसंपर्क विभाग न तो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का प्रवक्ता है और न ही इस्पात मंत्रालय का। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट करने को कहा कि बिक्री की खबरों को खारिज करने वाला बयान भारत सरकार की अनुमति से जारी किया गया था या नहीं। बघेल ने कहा कि BSP की बिक्री का फैसला भारत सरकार के स्तर पर होता है। यदि बयान बिना अनुमति जारी किया गया है, तो संबंधित अधिकारी को भिलाई की जनता से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि BSP प्रबंधन ने 18 अक्टूबर को जारी बयान में संयंत्र की बिक्री से जुड़ी खबरों को असत्य और भ्रामक बताया था। प्रबंधन के मुताबिक, इस्पात मंत्रालय और पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इन दावों का खंडन किया है। भूपेश का आरोप- अडाणी की रेल मिल में रुचि भूपेश बघेल ने दावा किया कि, उन्हें मिली जानकारी के अनुसार अडाणी समूह की नजर भिलाई स्टील प्लांट की एकमात्र रेल मिल पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सार्वजनिक क्षेत्र की कई संपत्तियों को निजी हाथों में दिया गया है। उन्होंने पावर प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट और सिंटर प्लांट का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। बघेल ने कहा कि अडानी समूह की गतिविधियां कोयला खदानों और बिजली उत्पादन से आगे बढ़कर लौह अयस्क और इस्पात क्षेत्र तक पहुंच रही हैं। देवेंद्र यादव ने पूछा- 10 हजार लोगों को घर खाली करने का नोटिस क्यों? भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भी BSP प्रबंधन के खंडन पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि संयंत्र को बेचने की कोई योजना नहीं है, तो करीब 10 हजार रहवासियों को घर खाली करने के नोटिस क्यों दिए गए हैं? यादव ने कहा कि प्रबंधन को इन नोटिसों के पीछे की वजह स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने रहवासी क्षेत्रों को खाली कराने की कार्रवाई और संयंत्र की बिक्री को लेकर उठ रही आशंकाओं पर जवाब मांगा। भाजपा ने पोस्टर जारी कर भूपेश पर साधा निशाना BSP की बिक्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर भूपेश बघेल पर निशाना साधा। इस पर बघेल ने कहा कि उन्होंने BSP की बात की थी, लेकिन पोस्टर में ट्रेन और रेल पटरी दिखाई गई है। उन्होंने इसे बीएसपी की रेल मिल को लेकर अपने आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि पोस्टर में दिखाई गई पटरी भी इस विवाद की ओर इशारा करती है। भाजपा विधायक रिकेश सेन के घर के बाहर धरने की बात पर बघेल ने कहा कि वे उनका स्वागत करेंगे और चाय भी पिलाएंगे, लेकिन पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि भिलाई स्टील प्लांट नहीं बिकेगा। 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर उठाया था मुद्दा भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अडाणी के संभावित BSP दौरे की जानकारी साझा करते हुए संयंत्र की बिक्री की आशंका जताई थी। इसके बाद संयंत्र के निजीकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। BSP प्रबंधन ने बाद में बिक्री संबंधी खबरों को भ्रामक बताते हुए कर्मचारियों, हितधारकों और आम जनता से अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की थी। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… BSP के निजीकरण की खबरों को मैनेजमेंट ने बताया झूठा: भूपेश-देवेंद्र ने उठाए थे सवाल; भाजपा ने सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के निजीकरण और अडानी समूह के इसे खरीदने की चर्चा के बीच मैनेजमेंट ने BSP के निजीकरण से जुड़ी खबरों को झूठा और भ्रामक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी समूह के प्रतिनिधियों के BSP दौरे की संभावना पर केंद्र सरकार से सवाल किए थे। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!