Uncategorized

Bhilai News: दहेज के लिए पत्नी को पीटा, तीन तलाक देकर की दूसरी शादी; पति के खिलाफ मामला दर्ज

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग की रेशमा फातेमा ने पति मोहम्मद रईस पर दहेज मांगने, मारपीट करने और तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। ससुराल वालों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 13 Apr 2025 06:39:29 PM (IST)

Updated Date: Sun, 13 Apr 2025 06:39:29 PM (IST)

भिलाई में तीन तलाक का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बुलेट बाइक के लिए आरोपी ने की मारपीट।
  2. शादी के बाद व्यवहार में आया बदलाव।
  3. तलाक के बाद दूसरी शादी कर भोपाल भागा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 की धारा के तहत प्राथमिकी की है। आरोपी पति फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

बुलेट बाइक के लिए की मारपीट

  • पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेशमा फातेमा की शिकायत पर उसके पति रजा फायर वर्क्स के पास कसारीडीह दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद रईस खोखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां ने उसे और उसके चार अन्य भाई बहनों को पाल पोसकर बड़ा किया।
  • 16 नवंबर 2023 को पीड़िता की शादी मोहम्मद रईस खोखर से हुई थी। शादी के समय पीड़िता की मां ने आरोपी को सलामी के रूप में 1 लाख 7 हजार 786 रुपये दिए थे। शादी के कुछ दिन तक ही आरोपी पति और ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया।
  • वो बुलेट बाइक और रुपयों को लिए उससे मारपीट करने लगा। उसकी छोटी बहन मदीना फातेमा की शादी उसके देवर बशीर खोखर से हुई थी। दोनों एक ही परिवार में रहते थे। वो अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवाज उठाती, तो उसकी बहन के जीवन पर भी असर पड़ सकता था। पीड़िता दो साल तक सब कुछ सहन करती रही।

मारपीट कर दे दिया तीन तलाक

  • पीड़िता रेशमा फातेमा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रुपयों की मांग को लेकर उससे मारपीट की। 18 दिसंबर 2024 को उसे तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद उसने रूबीना नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। आरोपी अपनी दूसरी बीवी के साथ भोपाल में जाकर रह रहा है।
  • पीड़िता ने इन सभी में अपनी सास ताराबी और ससुर अकरम खोखर की भी संलिप्तता होने का दावा किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!