भाटापारा में तीन मंजिला व्यावासिक इमारत में आगजनी: 50 लाख का सामान जला, आग बुझाते समय अचानक ढही बिल्डिंग,नगर सैनिक घायल – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा स्थित हटरीबाजार में देर रात करीब 1 बजे एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में इमारत ढह गई, एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और लगभग 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित बालचंद बतरा कपड़ा दुकान और श्री गणेश मोबाइल पॉइंट में लगी। दोनों दुकानों में रखा लगभग 50 लाख रुपए का कपड़ा और मोबाइल का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 4 से 5 घंटे के बाद अब पर काबू पाया गया आग की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से लगभग 4 से 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के दौरान ही तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कारणों से इलाके की घेराबंदी की गई इमारत ढहने से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रशासन ने राहत और मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link



