
(गौरी शंकर गुप्ता) पोर्ते कॉलेज घरघोड़ा में नवीन पाठ्यक्रम एम एम सी ( वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान,कंप्यूटर विज्ञान) को छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्धता प्राप्त कर प्रवेश प्रारंभ हो गया है, एम एम सी खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्रीय अँचल के छात्र छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है ।स्थानीय अभिभावक महाविद्यालय में शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रबंधन को बधाई प्रेषित कर रहे हैं,।
बीएससी, बी सी ए , स्नातक उत्तीर्ण छात्र स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश हेतु बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे है, सीट संख्या के आधार पर मेरिट सूची के लिये प्रतीक्षा कर रहे हैं।
महाविद्यालय उत्तरोत्तर पाठ्यक्रम वृद्धि में सतत अग्रसर हो रही है, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध लोगों एवं शिक्षण संस्थाओं का हमेशा सहयोग प्राप्त हो रहा है,
महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शैक्षणिक स्टाफ के द्वारा एम एम सी प्रवेश हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।




