Uncategorized

बदमाशों का युवक पर हमला: पेट में धंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




शहर के चांदनी चौक में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बदमाशों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बौरीपारा निवासी ऋतिक जायसवाल अपने दोस्त आनंद गुप्ता के साथ दुकान पर चाय पी रहा था। इसी समय सत्यम अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। पुरानी विवाद को लेकर से उलझ गया। वे ऋतिक से मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक ने चाकू निकाला और ऋतिक के पेट पर वार कर दिया। वह नीचे गिरा। तीनों हमलावर वहां से भाग गए। खून से लथपथ ऋतिक को आनंद ऑटो पर लेकर अस्पताल पहुंचा। आंखों देखी: 4-5 मिनट तक कहासुनी फिर मार दिया चाकू ऋतिक और मैं साप्ताहिक बाजार में कपड़े का कारोबार करते हैं। शनिवार को ऋतिक थोक दुकान पर मेरे साथ कपड़ा लेने गया था। कपड़ा लेकर हम दोनों घर आ गए। इसके बाद ऋतिक अपनी वैन लेने मेरे साथ बाइक पर गैरेज जा रहा था। दिन के करीब 12 बजे हम दोनों चांदनी चौक पर डेली नीड्स में रुककर चाय पीने लगे। तभी सत्यम अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। वे ऋतिक से पुराने मामले को लेकर विवाद करने लगे। दुकान पर करीब 4-5 मिनट तक कहा-सुनी होती रही। इसी दौरान किसी ने चाकू निकाला और ऋतिक के पेट में वार कर दिया। फिर तीनों भाग गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मैं मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास के लोग सामने नहीं आए। चाकू उसके पेट में ही धंसा हुआ था। पूरे रास्ते वह पेट में लगा चाकू अपने हाथ में पकड़े रहा। मैंने उसे ऑटो में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पुलिस वहां आधे घंटे के बाद पहुंची। (जैसा कि ऋतिक के दोस्त आनंद गुप्ता ने भास्कर को बताया) पुलिस पर देरी का आरोप गलत:घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक टीम अस्पताल गई। पुलिस ने इलाज के लिए लाइनअप किया। पुलिस की देरी का आरोप गलत है। हमने टीम बना दी है। आरोपी पकड़े जाएंगे। -राजेश कुमार अग्रवाल, एसएसपी, सरगुजा



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!