Uncategorized

जांजगीर चांपा के दमाऊ धारा में हादसा, भिलाई का 22 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूबा

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊ धारा में मंगलवार को भिलाई से दोस्तों के साथ घूमने आए 22 वर्षीय छात्र प्रतीक कंवर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रतीक कंवर (22 वर्ष) पिता दुर्गा कंवर, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग, खूबचंद बघेल विश्वविद्यालय का छात्र था। वह अपने दोस्तों उदय साहू, चेतक लहरे, तेजस साहू, डी. साहिल और योगेश शर्मा के साथ दमाऊ धारा घूमने आया था।

दोपहर के समय सभी दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रतीक का पैर फिसल गया और वह चट्टान से टकराने के बाद संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोस्तों ने तत्काल नदी में उतरकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे असफल रहे।

इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजस्व अमला और बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी है

उल्लेखनीय है कि बरसात के मौसम दमाऊ धारा प्राकृतिक सौंदर्य के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन बरसात के मौसम में यहां पानी का बहाव और गहराई अचानक बढ़ जाती है। पिछले वर्षों में भी इस स्थल पर डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कई पर्यटक चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

बरसात के मौसम में बरतें सावधानी

घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में नदी, झरनों और गहरे जल क्षेत्रों में उतरने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें बुधवार को शुरू होने वाले रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं, जहां पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता छात्र की तलाश में फिर से जुटेगी।

युवक की तलाश के लिए जांजगीर से विशेष गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में शाम करीब सात बजे तक लगातार सर्च चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।

पंकज पटेल, एएसपी, सक्ती



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!