Uncategorized
बस्तर की अधूरी सड़कों पर सरकार का एक्शन, 6 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और अनुबंध के मुताबिक काम पूरा नहीं करने वाले 6 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इनमें कुछ ठेकेदारों के पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है, जबकि दो ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई बस्तर की अधूरी सड़कों को लेकर की गई है।
15 अगस्त विज्ञापन



