Uncategorized

पीलिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान: बैकुंठपुर में घर-घर सर्वे, स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही जानकारी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

15 अगस्त विज्ञापन


कोरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर सतर्क किया

कोरिया जिले में गर्मी के मौसम में बढ़ते संक्रमणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर सतर्क हो गया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में टीमें काम कर रही हैं। बैकुंठपुर के खुटनपारा वार्ड में वार्ड पार्षद अनिल खटीक के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इससे समय रहते संक्रमण की पहचान की जा सकेगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि पीलिया शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने से होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने और लीवर की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी से होता है। इसके लक्षणों में आंखों और त्वचा में पीलापन आता है। भूख कम लगती है। थकान और बुखार भी होता है।

पीलिया में इन बातों का रखे ध्यान

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि रोज 8 गिलास पानी पिएं। साफ-सुथरा भोजन करें। पानी उबालकर पिएं। हाई फाइबर और कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाएं। शराब का सेवन न करें। हेपेटाइटिस के टीके लगवाएं। बोरिंग, नल, कुआँ और आरओ का पानी भी उबालकर पिएं।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि पीलिया के लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं। समय पर इलाज से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!