Uncategorized

Balrampur: बलरामपुर में ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, सोना-चांदी पर किया हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी

15 अगस्त विज्ञापन


बलरामपुर कोतवाली से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित धनंजय ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 400 से 500 ग्राम सोना एवं 10 से 12 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना दुकानदार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। इस घटना से जिले के व्यापारिक वर्ग में भय और आक्रोश का माहौल है।

दुकानदार के अनुसार, चोरी गई ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। जिला मुख्यालय में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!