हादसा

बालोद में भीषण सड़क हादसा: धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत, 6 गंभीर घायल

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें धान से भरे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई।

इस हादसे से जुड़ी एक अन्य खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!