Uncategorized
अंबिकापुर की जर्जर सड़कों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव

अंबिकापुर शहर से गुजरने वाले एनएच की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। जर्जर और गड्ढों वाली सड़कों की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है और आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर अंबिकापुर के सामाजिक कार्यकर्ता समेत कांग्रेस के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजेश अग्रवाल के गांधी चौक से लगे बंगले का घेराव किया।
उन्होंने बंगले के गेट के बाहर बैठकर मंत्री महोदय बाहर निकलें, के नारे लगाए। उन्होंने मंत्री से पूछा कि शहर की जर्जर सड़कें आखिर कब बनेंगीं।
प्रदर्शन के दौरान मंत्री बंगले से निकले और कहा कि टेंडर हो चुका है, बरसात खत्म होते ही सड़कें बनना शुरू हो जाएंगीं।
15 अगस्त विज्ञापन




