Uncategorized

अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी DSP से मारपीट, कार में तोड़फोड़; 6 संदिग्ध हिरासत में

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे से मारपीट की गई है। इस दौरान उनकी निजी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेनी DSP और दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे गुरुवार रात अपनी निजी कार से थाने से अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे गुरुवार को गांव-देहात के दौरे पर थे। रात करीब 10 बजे वे दरिमा से अंबिकापुर लौट रहे थे। अंबिकापुर मार्ग पर कंठी और जगदीशपुर के बीच DJ के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस निकाला जा रहा था। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी।

DSP ने जुलूस में शामिल लोगों से गाड़ी को साइड देने के लिए कहा। इस पर विसर्जन में शामिल कुछ युवक उनसे बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर करीब 12 युवकों ने ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को नुकसान पहुंचाया। मारपीट में DSP को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मणिपुर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर हमले में शामिल 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस बाकी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात इलाके के दौरे पर थे। उन्होंने DJ के कारण रास्ता बंद देखा। इसके बाद गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को रास्ता देने और जुलूस व्यवस्थित करने की समझाइश दी। इसी दौरान युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जमीन अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, VIDEO: सूरजपुर में DSP समेत 24 पुलिसकर्मी घायल, आरोपियों को पकड़ने गई थी टीम। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में SECL की भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!