छत्तीसगढ़

अभियान संवेदना” : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जोबी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *15 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के क्रम में जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना की रिपोर्ट 13 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी जोबी में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमाकांत मांझी से उसकी पूर्व परिचित थी। आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का प्रस्ताव देता था, जिससे परेशान होकर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीड़िता के अनुसार 12 जुलाई 2026 को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी आरोपी पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत धारा 64(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से उसकी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक क्रमांक 55 सत्यनारायण सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज एवं आरक्षक क्रमांक 711 राजेंद्र राठिया का विशेष योगदान रहा।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में प्रत्येक शिकायत पर तत्काल एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।”*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!