
रायगढ़/ गौरीशंकर गुप्ता : भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व एवं हम सबके नेता नगर विधायक अमर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन पर “आत्मनिर्भर भारत -विकसित भारत ” अभियान के तहत आज शासकीय विलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे बच्चों एवं टीचर ने “350” स्वदेशी संकल्प पत्र भरा एवं उत्साह पूर्वक कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों को अपनाएंगे।
इस कार्यक्रम में अभियान के जिले के संयोजक एवं जिले के उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल जी, सहसंयोजक एवं जिले में मंत्री श्रीमती चंदना गोस्वामी जी, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव जी, दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद संजय गुप्ता जी, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा जी, वार्ड के सहसंयोजक भूपेंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
15 अगस्त विज्ञापन



