छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी और परिदान में लापरवाही बरतने पर 8 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया

15 अगस्त विज्ञापन

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी और परिदान में लापरवाही बरतने पर 8 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में तय मात्रा की तुलना में 2 प्रतिशत से ज्यादा धान की कमी मिली थी। इससे समितियों को आर्थिक नुकसान भी हुआ।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने यह कार्रवाई की है। जारी आदेश के मुताबिक, धान खरीदी और परिदान के बाद तय मात्रा से 2 प्रतिशत से ज्यादा कमी मिलने पर इसे लापरवाही और अनियमितता माना गया। इसके बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम के तहत संबंधित ऑपरेटरों की सेवाएं खत्म कर दी गईं।

इन 8 समितियों के ऑपरेटरों पर कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हितेकसा, डौंडी, कोटागांव, चिखलाकसा, आमाडुला, कुआंगोंदी, मंगलतराई और गुदुम के कंप्यूटर ऑपरेटर आए हैं।

धान खरीदी में लापरवाही पर आगे भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी से लेकर परिदान तक सभी प्रक्रियाओं की निगरानी की जाएगी। शासकीय काम में लापरवाही, अनियमितता और आर्थिक नुकसान के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!